निजी पैथोलॉजी लैब की मनमानी पर योगी सरकार सख्त, यूपी में चलेगा विशेष जांच अभियान; गड़बड़ी मिलने पर लैब होगी सील, दर्ज होगी FIR!
Triangle News
1 hour ago
4 views
12 Nov 2026
| विशेष रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | मान्या सक्सेना |

Triangle News Lucknow
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निजी पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर और कलेक्शन सेंटर की कार्यप्रणाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जांच रिपोर्ट में कथित हेराफेरी, मरीजों से मनमानी वसूली और डॉक्टरों व पैथोलॉजी लैब संचालकों के बीच कथित मिलीभगत की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशभर में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी जिलों के सीएमओ को 30 दिन में जांच के निर्देश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमुख सचिव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) को 30 दिनों के भीतर निजी पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर की
Triangle News Lucknow