गुरूवार, 12 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“पत्रकारों की आवाज दबने नहीं दूंगा!” ठाकुर रामवीर का बड़ा ऐलान, कहा- जरूरत पड़ी तो विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा

Triangle News

1 month ago 416 views
“पत्रकारों की आवाज दबने नहीं दूंगा!” ठाकुर रामवीर का बड़ा ऐलान, कहा- जरूरत पड़ी तो विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा

रिपोर्ट: संजय मुखी

यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन ने उत्कृष्ट कवरेज करने वाले पत्रकारों को ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

लखनऊ/मुरादाबाद। पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों के हित के लिए सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने में हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे को जरूरत पड़ने पर विधानसभा में भी उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

यह बात उन्होंने यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन के मंडलीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। समारोह में बेहतर पत्रकारिता और उत्कृष्ट कवरेज करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि सरकार को श्रमजीवी पत्रकारों के लिए वेतन, पेंशन और स्वास्थ्य चिकित्सा जैसी सुविधाओं को लेकर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और समाज की वास्तविक तस्वीर सामने रखने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।

वहीं न्यू सैनिक लॉ कॉलेज के डायरेक्टर नफीसुल हसन फौजी ने कहा कि यूनियन जिस तरह एकजुट होकर कार्य कर रही है, उससे समाज के दबे-कुचले और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती मिल रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की ने यूनियन की गतिविधियों और पत्रकार हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से पत्रकारों के अधिकारों और हितों के लिए काम कर रहा है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन तमीम अहमद ने किया। इस अवसर पर मुर्तुजा इकबाल, परवेज खान, नासिर पास एडवोकेट, उमेश लव, प्रमोद कुमार पथिक, नईम चौधरी, रविंद्र कुमार गुप्ता, मोहम्मद रूशान तुर्की, भूरे अली, मोहसिन सिद्दीकी, नाजिम मंसूरी, मोहम्मद दानिश, अब्दुल रहीम, शहजाद अनवर शम्सी, डॉ. फसीउर्रहमान बेग, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद जफर अली, मोहम्मद नासिर तुर्की, जाकिर अली बेग, मुअज्जम अली, जाकिर हुसैन, मोहम्मद सुहैल, नकी अहमद, नफीस अहमद, आसिफ वारसी, मोहम्मद शाजेब अंसारी, प्रशांत कुमार शर्मा, आसिफ चौधरी, सरमीन खान, नजाकत अली, फैजान अली, फिरासत चौधरी, रेहान अंसारी, अयूब खान, मोहम्मद कैफ, बीपी उपाध्याय, रिजवान अली, राजेश कुमार भाटिया, शान-ए-आलम, वसीम खान, वसीम अकरम, मोहम्मद शाहिद, नरेश, अमरदीप, मोहम्मद अजहर, गुलाम मुस्तफा, कामरान अली, मोहम्मद वाजिद पाशा, असलम अंसारी, शाहरुख आलम, राजपाल सिंह, मोहित कुमार, पप्पू चौधरी, मोहम्मद अरशद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

575
पेज 1 / 96