विराट कोहली ने मनाया 38वां जन्मदिन, क्रिकेट जगत और प्रशंसकों ने दी शुभकामनाएं
Triangle News
6 days ago
90 views
06 Nov 2026
Triangle News Lucknow
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को मनाया गया। उनके जन्मदिन के अवसर पर क्रिकेट प्रशंसकों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
5 नवंबर 1988 को जन्मे विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी, फिटनेस और मैदान पर आक्रामक अंदाज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।
भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पारियां देने वाले विराट कोहली आज भी दुनिया के लोकप्रिय क्रिकेटरों में शामिल हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का उत्साह देखने को मिला।