गुरूवार, 12 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फर्जी आधार कार्ड से दूसरे अभ्यर्थी की जगह TET परीक्षा देते पकड़ा गया 47 वर्षीय व्यक्ति, हुसैनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Triangle News

6 days ago 354 views
फर्जी आधार कार्ड से दूसरे अभ्यर्थी की जगह TET परीक्षा देते पकड़ा गया 47 वर्षीय व्यक्ति, हुसैनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report: Rajesh Saxena | Manya Saxena

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

राजधानी / लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का मामला सामने आया है। हुसैनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक 47 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 3 नवंबर 2026 को बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, लखनऊ की प्रधानाचार्या ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति ने अपने साथी अरुण कुमार के साथ मिलकर कथित रूप से कूटरचित आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की। आरोप है कि उसने अभ्यर्थी विश्वनाथ कुमार वर्मा, पुत्र चंद्रशेखर वर्मा, के स्थान पर परीक्षा दी। संबंधित अभ्यर्थी का रोल नंबर 0701033428 बताया गया है।

शिकायत के आधार पर थाना हुसैनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 175/2026 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के साथ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 की धारा 8/13(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने 3 नवंबर को शाम करीब 5:50 बजे बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज से आरोपी निहाल अहमद, पुत्र अवसाफ अहमद, निवासी शांतिनगर, कोतवाली क्षेत्र, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 47 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरामद हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया है:

- एक मूल आधार कार्ड।

- आधार कार्ड की एक छायाप्रति।

- एक प्रश्न पुस्तिका।

- ओएमआर शीट की कार्बन प्रति।

- एक एडमिट कार्ड।

- एक रेलवे टिकट।

- तीन पासपोर्ट साइज फोटो।

- एक मूल पहचान पत्र।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों और जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना हुसैनगंज के थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, उपनिरीक्षक मुरलीधर मिश्रा और कांस्टेबल सरोज अवस्थी शामिल रहे।

परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर शामिल होने और कथित फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का यह मामला परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से गंभीर है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता | जिम्मेदार खबर

शेयर करें